विकिपीडिया:लेख कैसे परिवर्तित करें

विकिपीडिया में आप किसी भी लेख को परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिये आप पृष्ठ के ऊपर 'सम्पादन' बटन को दबाएँ। आप लेख को बिना लॉग-इन हुए भी परिवर्तित कर सकते हैं। देखें - विकिपीडिया:लेख को कैसे बदलें?

विकिपीडिया ज्ञानकोष पाठकों के निरन्तर सहयोग से लिखा गया है। कई पाठक हज़ारों परिवर्तन करके निरन्तर विकिपीडिया को सुधारते हैं। सारे परिवर्तन लेख इतिहास ( पुराने अवतरण ) और नवीनतम बदलाव के रूप में संजोये जाते हैं।

हम कैसे सहायता कर सकते हैं?

किसी भी लेख को परिवर्तित करने से मत डरिये — कोई भी बदलाव कर सकता है, और हम आपको प्रोत्साहित करेंगे कि जहाँ भी आपको कुछ सुधारने लायक लगे (लेख, शब्द, व्याकरण, फॉर्मेट, आदि) उसे आप अवश्य सुधारें। (कृपया अशिष्टता का प्रयोग न करें)

आप विकिपीडिया को बिगाड़ नहीं सकते। आपके किये हुए बदलावों से विकिपीडिया मे कुछ बिगड़ेगा नहीं। सब कुछ ठीक या उससे बेहतर किया जा सकता है। तो चलिए, एकाध लेख को सम्पादित करिये और विकिपीडिया को ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ स्रोत बनाइए।

  • किसी भी लेख के ऊपर संपादित करे बटन को क्लिक करें,
  • अपना संदेश लिखे, (कृपया बर्बरता से बचे, संगत जानकारियाँ ही लिखें)
  • संदेश सुरक्षित करने के लिए लेख सहेजें को क्लिक करें या ... संदेश जांचने के लिए पूर्वावलोकन को क्लिक करें

अगर आपको अब भी लगता है कि आप कुछ गड़बड़ कर देंगे तो विकिपीडिया स्वशिक्षा लें और बेहतर सम्पादन सीखें। आप किसी भी सम्पादन की जाँच प्रयोगस्थल पर कर सकते हैं।

सम्पादन सम्बंधी तकनीकी सहायता

पेज ऍडीटर के उपयोग सम्बंधी तकनीकी सहायता के लिए आप निम्न कड़ियों पर जानकारी ले सकते हैं:

कम्प्यूटर पर हिन्दी लिखना

कम्प्यूटर पर हिन्दी (यूनिकोड में) लिखना अब बहुत ही आसान है। आप कई ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्पों का प्रयोग कर सकते है। इनमे से कई मुफ़्त में भी उपलब्ध हैं।

अगर आपके पास कोई ऐसा लेख है जो कि यूनिकोड मे न होने कि वजह से आप विकिपीडिया में चिपका (पेस्ट) नही पा रहे हैं तो विभिन्न फॉण्ट परिवर्तकों का उपयोग कर के उसे यूनिकोड में बदला जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए निम्न कड़ियों पर जायें:

विकिनीतियाँ, नियम एवं सावधानियाँ

विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:

  • अपने बारे में लेख मत बनाएँ। अपने बारे में कुछ सीमित जानकारी आप अपने सदस्य पृष्ठ पर दे सकते हैं। अपने सदस्य पृष्ठ पर आप अपना चित्र भी लगा सकते हैं।
  • यदि आप किसी चित्र/संचिका को अपलोड करते हैं, तो उसका लाइसेंस विकल्प ज़रूर दें। मुक्त लाइसेंस के अभाव में वह चित्र विकिपीडिया से हटा दिया जाता है। अंतर्जाल पर उपलब्ध चित्रों को यहाँ तब तक मत चढ़ाएँ, जब तक उसका मुक्त रहना सुनिश्चित न हो या उसके स्वामी से इसकी लिखित अनुमति न ले लें। यदि आपको किसी चित्र की आवश्यकता है तो इसे विकिमीडिया कॉमन्स में खोजें एवं उस चित्र को उसी नाम से बिना यहाँ अपलोड किये हिन्दी विकिपीडिया के किसी भी लेख में प्रयोग कर सकते हैं। विकिमीडीया कॉमन्स में 1 करोड़ से भी अधिक मीडिया उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अंग्रेज़ी विकिपीडिया से भी कोई भी चित्र हिन्दी विकिपीडिया में अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करते समय लाइसेन्स विकल्प वही चुनें जो अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर दिया हो।
  • सम्पादन या किसी सदस्य से वार्ता करते समय अपनी भाषा शिष्ट बनाए रखें। इस ज्ञानवर्धक परियोजना में सक्रिय सदस्य अपना बहुमूल्य समय लगा रहे हैं जिसके लिये समस्त पाठक इस परियोजना के सभी रचनात्मक योगदानकर्ताओं के ऋणी हैं। ऐसे सदस्यों के प्रति अशिष्ट भाषा का प्रयोग दंडनीय है।
  • चौपाल अथवा लेखों या सदस्यों के वार्ता पृष्ठों पर सन्देश लिखने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य करें। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें अथवा सम्पादन उपकरणों में उपलब्ध बटन दबाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विकिपीडिया से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आप को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी मिल जायेंगे। फिर भी यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें।

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबादस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)हिन्दीहनुमान चालीसाखाटूश्यामजीमुखपृष्ठविशेष:खोजसट्टाजय श्री रामभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशहोलीसूर्यकुमार यादवइंस्टाग्रामराम मंदिर, अयोध्याफेसबुकराम चरण (अभिनेता)अरविंद केजरीवालभारत का संविधानगायत्री मन्त्रश्रीमद्भगवद्गीताहिन्दी की गिनतीकरॐ नमः शिवायमहेंद्र सिंह धोनीभीमराव आम्बेडकरविनायक दामोदर सावरकरतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाअटल बिहारी वाजपेयीरोहित शर्माउत्तर प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीलोक सभाविराट कोहलीभारतीय आम चुनाव, 2024भारतइंडियन प्रीमियर लीगभारत तिब्बत सीमा पुलिसयूट्यूबरामरुचि वीराराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमबिहारआकाश अम्बानीउत्तर प्रदेश के ज़िलेअभिषेक शर्मामहात्मा गांधीभोपाल गैस काण्डसोनम वांगचुकआदर्श चुनाव आचार संहितानरेन्द्र मोदीराजस्थानबिहार के जिलेअनुवादहनुमानराधा कृष्ण (धारावाहिक)कलानिधि मारनभारत का ध्वजपप्पू यादवनवरोहणकंगना राणावतरामायणदैनिक जागरणतारक मेहता का उल्टा चश्मासुहाग रातशिवम दुबेशिवमेंहदीपुर बालाजीवर्णमालामहाभारतश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रअशोकसंत तुकारामसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)छत्तीसगढ़गौतम बुद्धद्वादश ज्योतिर्लिंगप्रेमानंद महाराजप्रवर्तन निदेशालयरासायनिक तत्वों की सूचीकबीरकृष्णसंज्ञा और उसके भेदट्रेविस हेडमानव लिंग का आकारप्रेम मन्दिरभारत माता की जयबड़े मियाँ छोटे मियाँलोक प्रशासनराजस्थान के जिलेआत्महत्या के तरीकेरविन्द्र सिंह भाटीजियो सिनेमाभारत के राजनीतिक दलों की सूचीराशियाँमध्य प्रदेशयम द्वितीयागणेश